4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

95 किमी से ज्यादा का माइलेज देती हैं ये बाइक्स, कीमत 33000 से शुरू

बेहद किफायती हैं ये बाइक्स कम कीमत में मिलता है शानदार माइलेज ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर भी सरपट दौड़ती हैं ये बाइक्स
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 13 Aug 2019, 3:04 PM IST

tvs sports

नई दिल्ली: हमारे देश में आज भी लोग कार से ज्यादा मोटरसाइकिलों का इस्तेमाल करते हैं खासतौर पर छोटे शहर और गांवो में । इन इलाकों में सड़कों के हालात आज भी बहुत अच्छे नहीं हैं जिसकी वजह से यहां पर लोग गाड़ियों पर बहुत ज्यादा पैस खर्च करने के लिए तैयार नहीं होते हैं लेकिन यहां के लोग गाड़ी खरीदते वक्त सबसे ज्यादा माइलेज पर ध्यान देते हैं । रोजमर्रा के कामों के लिए हाई माइलेज बाइक्स ज्यादा पसंद की जाती हैं। इसीलिए आज हम आपको ऐसी बाइक्स के बारे में बताएंगे जो कीमत में बेहद कम हैं लेकिन उनका माइलेज95 से 99 किमी प्रति लीटर तक पहुंच जाता है। कौन सी हैं बाइक्स जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर

FAME 2 के तहत 64 शहरों को मिलेगा 5595 इलेक्ट्रिक बसों का तोहफा, जानें कब से चलेंगी ये

Bajaj CT100-

Bajaj CT100की कीमत 33 हजार रुपये से शुरू होती है । ये बजाज की सबसे सस्ती बाइक है। इस बाइक में 102cc का इंजन लगा है जों 7.9PS की पावर और 8.4Nm का टॉर्क देता है। इसमें 4 स्पीड गियर दिए हैं। बाइक की टॉप स्पीड 90 kmph है। और एक लीटर में यह बाइक 99km की दूरी तय करती है । यानि ये बाइक चलाना बेहद किफायती है। बाइक का कर्ब वजन 109kg है। जिसकी वजह से इसे हैंड़ल करना बेहद आसान है।


माइलेज में Dzire और Tigor को मात देगी नई hyundai Grand Neos, कंपनी ने किया खुलासा

Tvs sport-

वैसे तो एंट्री लेवल सेगमेंट कई सारी बाइक्स मौजूद हैं लेकिन जिस बाइक के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं उसका किफायती होना ही उसकी सबसे बड़ी यूएसपी है। हम बात कर रहे हैं TVS sport की इस बाइक की कीमत 39000 रुपए से शुरू होती है वहीं माइलेज की बात करें तो ये बाइक एक लीटर में 95km की दूरी तय करती है।

इलेक्ट्रिक टू व्हीलर्स को नहीं मिल पा रहा सरकार की इस योजना का लाभ, घट रही है बिक्री

इंजन की बात करें तो इसमें 100cc का DURALIFE इंजन लगा है जोकि 7.8 PS की पावर देता है। राइडर को इस बाइक में पूरी सुरक्षा मिलती है । ब्रेकिंग के लिए इसमें Synchronized Braking Technology (SBT) को शामिल किया है। SBT की मदद से आगे और पीछे के ब्रेक एक साथ लगते हैं। जिससे अच्छी ब्रेकिंग मिलती है। 100cc बाइक सेगमेंट में यह सबसे स्पोर्टी और अच्छी दिखने वाली बाइक मानी जाती है।