
असम के शख्स ने बनाया बाइक पासवर्ड सिस्टम, अब बड़े से बड़ा चोर नहीं चुरा पाएगा आपको बाइक
नई दिल्ली: जो लोग बाइक चलाते हैं उन्हें हमेशा बाइक चोरी होने का डर भी बना रहता है, दरअसल बाइक में लॉक लगाने के बावजूद चोर इन्हें अपना निशाना बनाते हैं ऐसे में बाइक को चोरों से बचाना काफी मुश्किल होता है, अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो आज हम आपको उस शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने बाइक को चोरी से बचाने के लिए एक ऐसा तरीका निकाला है जिसे जानने के बाद चोर बाइक चुराने की हिम्मत नहीं करेंगे।
दरअसल यह शख्स असम के गोलपाड़ा का रहने वाला है जिसने ऐसा सिस्टम बनाया है जिससे आपकी बाइक स्टार्ट करने के लिए पासवर्ड की जरूरत पड़ेगी। जी हां आपको जानकार थोड़ी हैरानी हो सकती है लेकिन यहां रहने वाले भास्कर बर्मन ने एक ऐसा ही सिस्टम तैयार किया है जिसमें बाइक स्टार्ट करने के लिए आपको पासवर्ड डालना पड़ता है।
भास्कर का बनाया गया ये सिस्टम बाइक के हैंडल पर फिट हो जाता है और इस सिस्टम में 1 से 0 तक नंबर की प्लेट लगी हुई है। इस प्लेट पर दिए नंबर की मदद से आप अपनी बाइक में पासवर्ड सेट कर सकते हैं जिसके बाद आपकी बाइक सिर्फ पासवर्ड से ही स्टार्ट होगी, कोई चोर आपकी बाइक स्टार्ट नहीं कर पाएगा।
अगर कोई पासवर्ड खोलने की कोशिश करता है और लगातार तीन बार गलत पासवर्ड डालता है तो गाड़ी 24 घंटे के अपने आप लॉक हो जाएगी और अगले दिन ही सही पासवर्ड डालने पर खुलेगी। भास्कर की इस तकनीक से आने वाले समय में आपकी बाइक और ज्यादा सुरक्षित हो जाएगी।
Published on:
19 Aug 2018 02:27 pm
बड़ी खबरें
View Allबाइक
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
