डोमिनर 400 में नए एलईडी हेडलैंप्स व एलईडी टेललाइट्स के साथ भीतरी भाग में भी कई बदलाव किये गए है। इसके अलावा डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर का प्रयोग किया गया है, और फ्यूल टैंक में नया डिस्प्ले लगाया गया है जो गियर इंडिकेटर, ओडोमीटर व घड़ी जैसे अतिरिक्त जानकारियां दिखाता है।