भारत समेत दुनियाभर में ट्रैफिक नियमों को फॉलो न करने वाले लोगों के खिलाफ चालान (जुर्माने) का प्रावधान है। देश में डेली कम्यूट के लिए मोटरसाइकिल को एक बेहद ही सुविधाजनक ऑप्शन माना जाता है। हालांकि कोई भी यह नहीं चाहता कि मोटरसाइकिल चलाते समय उसका चालान कटे। इसके लिए ट्रैफिक नियमों को फॉलो करना तो ज़रूरी है ही। पर इससे बचने का एक और आसान तरीका भी है। वो तरीका है मोटरसाइकिल चलाते समय कुछ ज़रूरी डॉक्यूमेंट्स को पास रखना। कुछ ज़रूरी डॉक्यूमेंट्स को साथ रखकर मोटरसाइकिल चलाते समय चालान से बचा जा सकता है।