नई दिल्ली: भारतीय सड़कों पर वैसे तो कई बड़ी कंपनियों की बाइक्स मौजूद है लेकिन इनमें से रॉयल एनफील्ड की बाइक्स ऐसी हैं जिन्हें पसंद करने वालों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। दरअसल रॉयल एनफील्ड पुरानी कंपनी है साथ ही इसकी बाइक्स किसी शाही सवारी से कम नहीं है। आपको बता दें कि रॉयल एनफील्ड की बाइक्स आम बाइक्स से कहीं ज्यादा महंगी होती हैं जिसकी वजह से लोग इसे खरीदने से कतराते हैं, लेकिन हम आपको ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जहां पर आप डिस्कवर और पल्सर की कीमत में रॉयल एनफील्ड की बाइक खरीद सकते हैं।