16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ABS फीचर से लैस ये बाइक्स हैं बेहद सस्ती, लुक्स के मामले में भी देती है टक्कर

अचानक disc ब्रेक लगाने पर गाड़ी का पहिया लॉक हो जाता है और गाड़ी फिसल जाती है। एबीएस का काम पहिए को लॉक होने से बचाना है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 21 Jul 2018, 12:19 PM IST

bike

ABS फीचर से लैस ये बाइक्स हैं बेहद सस्ती, लुक्स के मामले में भी देती है टक्कर

नई दिल्ली: भारत की सड़कें दुनिया की सबसे खतरनाक सड़कों में शामिल हैं। अक्सर रोड एक्सीडेंट्स की खबरें सुनाई देती हैं और बारिश में तो कहने ही क्या। बारिश में रोड पर कार या बाइक कुछ भी चलाना बेहद मुश्किल होता है। ऐसे मौसम में एक चीज जो आपको सुरक्षित घर पहुंचने में हेल्प करती है वो है abs फीचर।

ABS का काम वाहन की सेफ ड्राइविंग सुनिश्चित करने के साथ-साथ बेहतर कंट्रोल बनाए रखना है। दरअसल अचानक disc ब्रेक लगाने पर गाड़ी का पहिया लॉक हो जाता है और गाड़ी फिसल जाती है। एबीएस का काम पहिए को लॉक होने से बचाना है। इसमें लगी एक डिवाइस लगातार कार या बाइक की रफ्तार को ट्रैक करती रहती है।

बाइक्स में abs सिस्टम की वजह से आप किसी भी एक्सीडेंट को रोक सकते हैं, लेकिन अभी ये फीचर सभी बाइक्स में नहीं आता है, और जिनमें आता है वो महंगी होती है। इसीलिए हम आपको आज उन सस्ती बाइक्स के बारे में बता रहे हैं जो एबीएस फीचर से लैस हैं।

Suzuki Gixxer 155–सुजुकी की ये 155 सीसी की सिंगल सिलेंडर इंजन बाइक 14.8 bhp पावर और 14 Nmका टॉर्क जनरेट करती है। इस बाइक की कीमत 87,250 रूपए है। इसे इंडिया की सबसे सस्ती abs फीचर वाली बाइक माना जाता है।

Honda CB Hornet 160R– 162.7cc वाली होंडा की ये बाइक सुजुकी की Gixxer को सीधी टक्कर देती है। सिंगल सिलेंडर वाली ये बाइक 15.7 bhp पॉवर और 14.5 Nm का टॉर्क जनरेट करती है। इस बाइक की कीमत 90,735 रूपए है।

TVS Apache RTR 180 – RTR 180 में ड्युअल एबीएस सिस्टम लगाया गया है। इस बाइक में 177.4ccका इंजन लगा है जो 16.62 bhp और 15.5 Nm का टॉर्क जनरेट करती है।इस बाइक की कीमत 99,880 रूपए है। इस बाइक के लुक्स इसे बेहद अट्रैक्टिव बनाते हैं। आपको बता दें कि ये डबल ABS के साथ मिलने वाली सबसे किफायती बाइक है।

Hero Xtreme 200R– 200cc इंजन वाली ये बाइक इस सेगमेंट की सबसे सस्ती बाइक है। 200cc की इससे सस्ती एबीएस पॉवर्ड बाइक आपको नहीं मिलेगी। एयर कूल्ड इंजन के साथ मिलने इस बाइक की कीमत 88,000 रूपए है।TVS Apache RTR 180