ठंड की वजह से होती हैं ये कॉमन परेशानियाँ
स्कूटर के बेहद सुविधाजनक भी इसमें सर्दियों के मौसम में ठंड की वजह से कॉमन परेशानियाँ हो सकती हैं। इनसे राइडर को भी दिक्कत होती हैं। आइए जानते हैं सर्दियों में स्कूटर में होने वाली परेशानियों के बारे में।
1. बैट्री पावर का कम होना
स्कूटर में लगी बैट्री उसका एक बहुत ही अहम पार्ट होती है। बैट्री की मदद से ही स्कूटर को एनर्जी मिलती है, जिसका इस्तेमाल स्कूटर की मोटर, लाइट्स, कंट्रोलर और दूसरी कई एक्सेसरीज़ में होता है। पर सर्दियों के मौसम में ठंड की वजह से स्कूटर की बैट्री पावर कम हो जाती है। इससे स्कूटर के उन सभी पार्ट्स की परफॉर्मेंस में गिरावट देखने को मिलती है जिन्हें बैट्री से एनर्जी मिलती है। ऐसे में राइडर को काफी दिक्कत होती है।