दुनियाभर में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की लोकप्रियता और डिमांड तेज़ी से बढ़ रही है और यह किसी से भी छिपी नहीं है। ऑटोमोबाइल कंपनियाँ नई और एडवांस्ड टेक्नोलॉजी के साथ अपने नए इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पेश कर रही हैं। इस मामले में सिर्फ बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियाँ ही नहीं, स्टार्टअप्स भी शामिल हैं। ये स्टार्टअप्स इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहे हैं। हाल ही में अमरीका (United States of America) बेस्ड एक स्टार्टअप ऐप्टेरा (Aptera) ने अपनी नई इलेक्ट्रिक कार पेश की है। इस कार की सबसे बड़ी खासियत है कि यह एक सोलर पावर्ड (Solar Powered) कार है।