दुनियाभर में किसी भी कार को बुक करने के लिए एक बुकिंग अमाउंट का भुगतान करना पड़ता है। शायद ही कोई व्यक्ति ऐसा होगा जिसे इस बारे में नहीं पता हो। पर क्या आपको पता है कि एक कंपनी अपनी कार की बुकिंग को कैंसिल करने के लिए सामने से पैसे ऑफर कर रही है? यह बात सुनने में अजीब ज़रूर लग है, पर यह बिलकुल सच है। कार निर्माता कंपनी फोर्ड (Ford) अपनी नई एसयूवी ब्रोंको (Bronco) की बुकिंग को कैंसिल करने के लिए सामने से पैसे देने का ऑफर दे रही है।