29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इलेक्ट्रिक या पेट्रोल! जानिए दोनों में कौन सा स्कूटर खरीदना होगा समझदारी, कंपनी ने बताई यह बड़ी बात

Electric Scooter Vs. Petrol Scooter: अगर आप एक नया स्कूटर खरीदने की सोच रहे है, तो ज़रूरी है कि सही फैसला करें। इलेक्ट्रिक स्कूटर या पेट्रोल स्कूटर, इस बारे में फैसला बहुत ही सोच समझकर करना चाहिए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 28 Dec 2021, 4:26 PM IST

screenshot_2021-11-13_ola_electric_scooters.png

Ola Electric Scooters

नई दिल्ली। स्कूटर को भारत में सबसे सुविधा का वाहन माना जाता है। डेली राइड हो, ऑफिस जाना हो या दूसरा कोई भी काम हो, स्कूटर बहुत ही सुविधाजनक रहता है। साथ ही इन्हें सिर्फ पुरुष ही नहीं, बल्कि महिलाएं भी आसानी से चला सकती हैं। आजकल मार्केट में स्कूटर के कई ऑप्शंस उपलब्ध हैं। पर जो सबसे सवाल आज के इस समय में मन में आता है वह है, "इलेक्ट्रिक स्कूटर या पेट्रोल स्कूटर?" पिछले कुछ महीनों में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की लोकप्रियता और डिमांड तेज़ी से बढ़ी है। पेट्रोल स्कूटर्स सालों से लोगों की पसंद रहे हैं। ऐसे में दोनों ऑप्शंस के बीच में चुनने का फैसला बहुत ही सोच-समझकर लेना ज़रूरी है।


डेली राइड के लिए कौनसा ऑप्शन रहेगा सस्ता?

अगर कीमत की बात करें, तो इलेक्ट्रिक स्कूटर के मुकाबले पेट्रोल स्कूटर को कम कीमत में खरीदा जा सकता है। पर अगर आगे के खर्चों की बात की जाए, इलेक्ट्रिक स्कूटर राइडिंग के मुकाबले पेट्रोल स्कूटर राइडिंग महंगी पड़ती है। सिर्फ इतना ही नहीं, दूसरे खर्चों और रखरखाव की भी अगर बात की जाए, तो पेट्रोल स्कूटर के मुकाबले इलेक्ट्रिक स्कूटर सस्ता पड़ता है। इसका सबसे बड़ा कारण पेट्रोल की ऊंची कीमत का होना है। ऐसे में शुरुआत में जहां पेट्रोल स्कूटर खरीदना सस्ता पड़ता है, अगले कुछ सालों में इसपर लगने वाले बेसिक डेली राइड के लिए खर्चे, इलेक्ट्रिक स्कूटर पर लगने वाले बेसिक डेली राइड के लिए खर्चे से कही ज़्यादा होते हैं।


यह भी पढ़ें - इस कंपनी के कर्मचारियों को नए साल पर शानदार तोहफा! इलेक्ट्रिक कार खरीदने पर मिलेगा 3 लाख रुपये का इंसेंटिव

ध्यान में रखने वाली दूसरी ज़रूरी बातें

लंबे समय में जहां पेट्रोल स्कूटर के मुकाबले इलेक्ट्रिक स्कूटर सस्ते रहते हैं, वही चार्जिंग टाइम की अनिश्चितता, बैट्री रिप्लेसमेंट जैसी बातें इलेक्ट्रिक स्कूटर को कुछ हद तक जटिल भी बनाती हैं। पेट्रोल स्कूटर में इस तरह की बातों की चिंता करने की ज़रूरत नहीं पड़ती। ऐसे में कोई भी ऑप्शन चुनने से पहले सभी बातों और अपनी आवश्यकता का ध्यान रखना बहुत ही ज़रूरी है।

यह भी पढ़ें - न हाथ, न पैर, फिर भी नहीं मानी हार! इस शख्स के जज़्बे को आनंद महिंद्रा ने भी किया सलाम