
भारत की सड़कों पर जल्द राज करेगी ये इलेक्ट्रिक बाइक, 1 बार चार्ज होकर चलेगी 200 किमी
ईमोशन सर्ज (eMotion Surge) ने हाल ही में अपनी नई इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल भारतीय बाजार में पेश की है। तेल बढ़ती कीमतों को देखते हुए और वातावरण में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए दुनिया की कई ऑटोमोबाइल कंपनियां इलेक्ट्रिक वाहन बनाने पर जोर दे रही हैं। आइए जानते हैं कैसी है ये बाइक और कैसे हैं इसके फीचर्स।
ईमोशन सर्ज (eMotion Surge) कंपनी कोयंबटूर की है और इलेक्ट्रिक दुपहिया वाहन बनाने का काम करती है। इस इलेक्ट्रिक बाइक की तस्वीरें कंपनी ने अपनी साइट पर अपलोड कर दी हैं। मिली जानकारी के अनुसार जल्द ही इस बाइक का प्रोडक्शन भी शुरू कर दिया जाएगा।
ईमोशन सर्ज ने इस बाइक को लगभग 30,000 किमी तक चलाकर टेस्टिंग पूरी की, जिसके बाद इस बाइक की पावर के बारे में पता चला। पावर और स्पेसिफिकेशन की बात की जाए तो इस बाइक में दमदार मोटर दी गई है जो कि 28 एनएम और व्हील 517 एनएम का टार्क जनरेट करते हैं।
1 बार चार्ज होकर चलेगी 200 किमी
इस बाइक में 40 एएच की लिथियम आयन बैटरी दी गई है जो कि 1 बार चार्ज होकर 100 किमी से ज्यादा चल सकती है। इसके अलावा कंपनी एक और बैटरी भी देगी, जिसके बाद ये बाइक एक बार चार्ज होकर 200 किमी की दूरी तय कर पाएगी। ये बाइक सिर्फ 4 सेकंड में 0 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। इस बाइक में सेमी गियर्ड दिए गए हैं। धिकतम रफ्तार की बात की जाए तो ये बाइक 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकती है।
फीचर्स
इस इलेक्ट्रिक बाइक में 7 इंच की एलईडी स्क्रीन, जियो फेंसिंग, रिवर्स फंक्शन (पार्किंग में मदद करता है), स्मार्टफोन इंटिग्रेशन, क्लाउड कनेक्टिविटी, नेविगेशन और एंटी-थेफ्ट सेफ्टी जैसे फीचर्स दिए जाएंगे।
कीमत
कीमत की बात की जाए तो फिलहाल कंपनी ने इसकी कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।
Published on:
10 Jun 2018 12:08 pm
बड़ी खबरें
View Allबाइक
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
