9 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ये 4 काम करेंगे तो 40Kmpl बढ़ जाएगा बाइक का माइलेज, वो भी बिना पैसे खर्च किए

हम आपको कुछ ऐसे स्टेप्स बताने जा रहे हैं जिन्हें फॉलो करने के बाद आपकी बाइक 40 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज ज्यादा देने लगती है।

2 min read
Google source verification

image

Vineet Singh

Aug 01, 2018

bike milage

ये 4 काम करेंगे तो 40Kmpl बढ़ जाएगा बाइक का माइलेज, वो भी बिना पैसे खर्च किए

नई दिल्ली: भारत की सड़कों पर आजकल फास्ट बाइक्स दौड़ती मिल जाती है, इन बाइक्स को सबसे ज्यादा यंग्सटर पसंद करते हैं। इन बाइक्स के इंजन ज्यादा सीसी के होते हैं और ये कुछ ही सेकेंड्स में काफी ज्यादा स्पीड पकड़ लेती हैं लेकिन इन बाइक्स के साथ एक दिक्कत ये होती है कि ये बेहद ही कम माइलेज देती हैं। ऐसे में ये बाइकें आपकी जेब पर बहुत महंगी पड़ती हैं। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे स्टेप्स बताने जा रहे हैं जिन्हें फॉलो करने के बाद आपकी बाइक 40 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज ज्यादा देने लगती है।

महज 2.50 लाख में मिल रही है सबसे सस्ती CNG कार, महज 300 रुपये में पूरा हफ्ता दौड़ाइए

ऐसे बढ़ाएं अपनी बाइक का माइलेज

सिग्नल पर करें ये काम: जब भी जाम की वजह से आपको सिग्नल पर रुकना पड़ता है उस समय आप अपनी बाइक को बंद कर दें क्योंकि ऐसे में आपकी बाइक का पेट्रोल बचता है और आपको बाइक से अच्छा ख़ासा माइलेज मिलेगा।

अब भारत में मिलेगी बेहद सस्ती Harley Davidson बाइक, 250 CC के इंजन से होगी लैस

टायर पतले लगवाएं: कम ही लोग जानते हैं कि पतले टायर लगवाने से ज्यादा माइलेज मिलता है ऐसे में बाइक में पतले टायर ही लगवाएं।

ऐसे बदले गियर: जल्दीबाजी के चक्कर में बार-बार अपनी बाइक का गियर ना बदले क्योंकि ऐसा करने पर इंजन पर दबाव पड़ता है और बाइक कम माइलेज देती है।

Marazzo होगा Mahindra की नई प्रीमियम MPV का नाम, जानें इससे जुड़ी और भी बातें

समय पर करवाएं सर्विसिंग: कई लोग समय से अपनी बाइक की सर्विसिंग नहीं करवाते हैं जिसकी वजह से बाइक के पुर्जे घिसने लगते हैं और बाइक कम माइलेज देती है ऐसे में बाइक की सर्विसिंग टाइम से करवानी चाहिए।

Marazzo होगा Mahindra की नई प्रीमियम MPV का नाम, जानें इससे जुड़ी और भी बातें