इस मोटरसाइकिल को नए कलर वेरिएंट के साथ अन्य रंगों में ग्लासी फिनिश दिया गया है। KTM RC 200 के इस नए 2018 मॉडल में कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है। इसमें 199.5 cc, सिंगल सिलिंडर, लिक्विड कूल्ड, DOHC इंजन लगा है। यह इंजन 10,000 आरपीएम पर 25 बीएचपी का पावर और 8000 आरपीएम पर 19.2 न्यूटन मीटर टॉर्क जेनरेट करता है। इंजन को 6 स्पीड ट्रांसमिशन से लैस किया गया है।