पॉवर और इंजन- इंजन और पावर के मामले में Activa 5G में 109.19 cc का सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है जो 7,500 RPM पर 8BHP की ताकत और 5,500 RPM पर 9 Nm का टॉर्क प्रदान करता है। Activa 5G भारत में बहुत लोकप्रिय हो चुका है जो आज भी अपने सेगमेंट में अकेला फुल मेटल बॉडी स्कूटर है।