नई दिल्ली: बॉलीवुड और शानदार कारों का रिश्ता पुराना है, Audi, Mercedes, BMW जैसी कारें फिल्मी सितारों के लिए आम है। शानदार SUVs पसंद करने वाले बॉलीवुड के सितारों में एक और नाम जुड़ गया है। दरअसल रणदीप हुड्डा ने Mercedes की सबसे शानदार एसयूवी Mercedes-Benz GLS खरीदी है।भारतीय बाजार में इस लग्जरी suv की कीमत 85.67 लाख रुपये( एक्स-शोरूम ) है।