
मात्र 2999 रूपए में घर ले जा सकते हैं TVS की ये बाइक, 1 लीटर में चलती है 67 किमी
नई दिल्ली: अगर आप से कहा जाए कि 3000 रुपए में आप कोई बाइक घर ले जा सकते हैं तो...चौंकिए नहीं ये सच है । दरअसल TVS अपने कस्टमर्स के लिए एक ऐसा ऑफर लेकर आया है जिसके तहत मात्र 2999 रुपए देकर आप tvs की एक ऐसी बाइक घर ले जा सकते हैं जो न सिर्फ सवारी के बल्कि लोडिंग के काम भी आ सकती है। जो लोग टू-व्हीलर पर ज्यादा लोड कैरी करते हैं, उनके लिए भी यह काफी उपयोगी सवारी है। इतना ही नहीं इसे चलाना भी बेहद आसान है।हम बात कर रहे हैं TVS XL moped की, चलिए आपको बताते हैं इस बाइक के बारे में -
यह कंपनी काफी पॉपुलर बाइक है, वैसे लोग इसे मोपेड ( moped )भी कहते हैं । इसे इस तरह से डिजाइन किया गया है कि इस पर ज्यादा से ज्यादा सामान ढोया जा सके । यह सेल्फ स्टार्ट के साथ ऑटोमैटिक भी है, इसलिए इसकी सवारी भी आसान है। इसकी बॉडी को काफी मजबूती दी गई है और इसकी पेलोड कैपेसिटी 130 किलोग्राम है जबकि इसका कर्ब वजन 80 किलोग्राम है।
इंजन- TVS XL में 99.7 सीसी का इंजन लगा है जोकि 4.3bhp और 6.5 Nm का टॉर्क पैदा करता है। इसमें सेल्फ और किक स्टार्ट दोनों का ऑप्शन मिलता है, और एक लीटर में यह बाइक 67 किलोमीटर की माइलेज देती है। इसकी टॉप स्पीड 60 किमी प्रति घंटा है।इसका व्हीलबेस 1228mm है । TVS XL moped की कीमत 29999 रुपये से लेकर 39600 रुपये तक जाती है और इसमें आपको कई वर्जन भी मिलते हैं।
इसी मोपेड को कंपनी फिलहाल 2999 रुपए के डाउनपेमेंट पर दे रही है।
Updated on:
2 Jul 2019, 1:15 PM IST
Published on:
2 Jul 2019, 11:41 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.