
नई दिल्ली:रॉयल एनफील्ड ने नवंबर 2018 में भारत में royal enfield 650 twin बाइक लॉन्च किया था और तब से इस बाइक को लोगों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। इंटरसेप्टर 650 तथा कॉन्टिनेंटल GT 650 लॉन्च के बाद से अब तक देश की सबसे अधिक बिकने वाली प्रीमियम बाइक बन चुकी है।
रॉयल एनफील्ड 650 बाइक की पाप्युलैरिटी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि एक वक्त पर इसका वेटिंग पीरियड 4-6 महीने पहुंच चुका था । अब इन दोनों बाइक्स ने मिलकर बिक्री का नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। अब तक रॉयल एनफील्ड 650 ट्विन की 11000 यूनिट्स बिक चुकीं हैं और आपको बता दें कि अब तक इन दोनों मोटरसाइकिलों की 11,360 यूनिट बेची जा चुकी हैं। इस मामलें में Royal Enfield 650 का कंप्टीशन Apache 310, Kawasaki ninja 300, केटीएम ड्यूक 390जैसी बाइक्स से हैं और ये मोटरसाइकिलें बिक्री के मामले में Royal Enfield 650 से काफी पीछे है।
बजाज डोमिनार है दूसरी पसंद-
बिक्री के मामलें में रॉयल एनफील्ड 650 ट्विन के बाद अगर कोई बाइक लोगों को पसंद आ रही है तो वो बजाज डोमिनर 400 है लेकिन इसकी भी महज 6,215 यूनिट बेचीं गयी है। जो एनफील्ड 650 की बिक्री को देखते हुए बेहद कम है यानि हम कह सकते हैं कि रॉयल एनफील्ड की ये बाइक भारत में बिकने वाली प्रीमियम बाइक्स में बहुत आगे निकल चुकी है।
इंटरसेप्टर 650 है लोगों की पसंद-
दोनों 650 मॉडल में इंटरसेप्टर 650 की मांग , कॉन्टिनेंटल जीटी 650 से ज्यादा है। जून माह में रॉयल एनफील्ड 650 ट्विन की 1751 यूनिट बेचीं गयी है।
कम कीमत की वजह से लोग करते हैं पसंद- रॉयल एनफील्ड 650 के पापुलर होने की सबसे बड़ी इसकी कम कीमत है। ये बाइक फिलहाल 2.5 लाख की शोरूम कीमत पर मिल रही है। जो इस सेगमेंट की बाकी बाइक्स को देखते हुए काफी कम है।
Updated on:
24 Jul 2019, 2:12 PM IST
Published on:
24 Jul 2019, 2:11 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.