
नई दिल्ली:हुंडई मोटर्स ने अपनी कार ( car ) की कीमतों में बढ़ोत्तरी की घोषणा की है और हालांकि इस बढ़ोत्तरी की घोषणा कंपनी ने 23 जुलाई को की थी लेकिन नई कीमतें 1 अगस्त से लागू होंगी । हुंडई ने कार के मॉडलों पर 9200 रुपए तक की बढ़ोत्तरी की है। हुंडई ने कहा है यह कीमत वृद्धि कंपनी की सभी मॉडलों में लागू होगा।
इनपुट कॉस्ट के चलते बढ़ी कीमतें-
कंपनी ने कार ( Hyundai cars ) की कीमतों में वृद्धि का कारण इनपुट कॉस्ट है दरअसल भारत सरकार ने 1 अप्रैल से एबीएस ( abs ) व 1 जुलाई से एयरबैग, रिवर्स पार्किंग सिस्टम, हाई स्पीड अलर्ट सिस्टम सहित कई फीचर्स अनिवार्य कर दिया है।जिसकी वजह से कंपनी ने अपनी कारों में सेफ्टी के नए फीचर्स दिये हैं जिसकी वजह से कंपनी की इनपुट कॉस्ट बढ़ गई है। हुंडई पहली कंपनी नहीं है जिसने कार की कीमतों में वृद्धि की है इसके पहले भी कंपनियां कार की कीमतों में वृद्धि कर चुकी हैं।
1 अप्रैल 2020 से सरकार भारत में बीएस-6 मानक को भी लागू करने जा रही है जिसके अनुसार सभी वाहनों में बीएस-6 मानक के अनुरूप इंजन लगाए जाने जरूरी हैं। इंजन के इस अपडेट के बाद कंपनियां कारों की कीमत में और वृद्धि कर सकती है।
यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि ये कीमत वृद्धि हाल ही में लॉन्च हुई Hyundai venue पर भी लागू होगी ।
Updated on:
24 Jul 2019, 11:43 AM IST
Published on:
24 Jul 2019, 11:42 AM IST
बड़ी खबरें
View Allकार
ऑटोमोबाइल
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.