27 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Automobile / Bike / Continental GT 650 और Interceptor 650 हुई लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत

Continental GT 650 और Interceptor 650 हुई लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत

रॉयल एनफील्ड इंटरसेप्टर 650 ( Royal enfield Interceptor 650 ) और रॉयल एनफील्ड कॉन्टिनेंटल जीटी 650 ( Royal Enfield Continental GT 650 ) को लॉन्च कर दिया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sajan Chauhan

•

Updated: 26 Sep 2018, 12:03 PM IST

Royal enfield

Continental GT 650 और Interceptor 650 हुई लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत

देश की जानी-मानी बाइक निर्माता कंपनी रॉयल एनफील्ड ने अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अपनी दो नई बाइक्स लॉन्च कर दी हैं। जल्द ही रॉयल एनफील्ड इंटरसेप्टर 650 ( royal enfield Interceptor 650 ) और रॉयल एनफील्ड कॉन्टिनेंटल जीटी 650 ( Royal Enfield Continental GT 650 ) को भारतीय बाजार में भी लॉन्च किया जाएगा। ये दोनों 650 सीसी इंजन वाली तेज दौड़ने वाली बाइक्स साबित होंगी। आइए जानते हैं कैसी हैं ये दोनों बाइक्स और कैसे हैं इनके फीचर्स।

इंजन और पावर
इंजन और पावर की बात की जाए तो रॉयल एनफील्ड की इंटरसेप्टर 650 और कॉन्टिनेंटल जीटी 650 बुलेट में 650 सीसी का आॅइल कूल्ड, पैरेलल ट्विन इंजन दिए गए हैं जो कि 47.7 पीएस की पावर और 52 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करते हैं। 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस इंजन काफी ज्यादा दमदार है। ये दोनों बाइक्स भारतीय बाजार में इस साल के आखिर तक उपलब्ध हो जाएंगी। यूएस में इन दोनों बाइक्स पर रोड साइड असिस्टेंट 3 साल की वारंटी मिल रही है औऱ भारत में भी इसी तरह का ऑफर दिया जाएगा।

रॉयल एनफील्ड की ये दो नई बाइक रॉयल एनफील्ड इंटरसेप्टर 650 (Royal Enfield Interceptor 650) और रॉयल एनफील्ड कॉन्टिनेंटल जीटी 650 (Royal Enfield Continental GT 650) हैं। इन दोनों की बाइक्स की बुकिंग नवंबर, 2018 से शुरू हो जाएगी। इन बाइक्स की डिलीवरी भी इसी साल के अंत में शुरू हो सकती है। ये दोनों बाइक ग्लोबली तौर पर लॉन्च की गई है और उसके बाद भारत में लॉन्च की जाएंगी। ये दोनों बाइक रॉयल एनफील्ड की सबसे तेज दौड़ने वाली बाइक्स साबित होंगी और ये 160 किमी प्रति घंटे की स्पीड से आसानी से दौड़ सकती हैं। माइलेज की बात की जाए तो ये दोनों बाइक प्रति लीटर में 25.5 किमी से ज्यादा का माइलेज देती हैं।

इस बाइक से होगा मुकाबला
भारत में इन दोनों बाइक्स का मुकाबला हार्ले डेविडसन की बाइक्स से हो सकता है।

कीमत
कीमत की बात की जाए तो रॉयल एनफील्ड इंटरसेप्टर 650 और रॉयल एनफील्ड कॉन्टिनेंटल जीटी 650 के स्टैंडर्ड वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत लगभग 4.21 लाख रुपये है।