28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Royal Enfield Scram 411 का लॉन्च से पहले ही लीक हुआ ब्रोशर, किफायती कीमत और दमदार इंजन के साथ आ रही है नई मोटरसाइकिल

माना जा रहा है, कि नए हिमालयन वर्जन को Scram 411 कहा जाएगा। वहीं अब लीक ब्रोशर स्कैन के माध्यम से इसकी पुष्टि की गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Bhavana Chaudhary

•

Updated: 10 Feb 2022, 1:49 PM IST

scram_411-amp.jpg

Royal Enfield Scram 411


भारत की प्रमुख दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Royal Enfield बुलेट के लिए जानी जाती है, लेकिन बीते कुछ सालों में कंपनी ने बुलेट सेगमेंट से बाहर निकल अन्य जगह भी हाथ आजमाया है। आपको याद होगा एडवेंचर सेगमेंट में एंट्री करते हुए कंपनी ने Himalayan को बाजार में उतारा। हालांकि यह बाइक सामान्य आवागमन की ज़रूरतों के लिए नहीं बनाई गई है, और यही कारण है, कि इसके सेल भी भारत में सीमित है।

लेकिन अब लगता है, कंपनी इस पर नए सिरे से विचार कर रही है, ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि मिली जानकारी के मुताबिक रॉयल एनफील्ड हिमालयन के एक टोंड-डाउन वर्जन पर काम कर रहा है। इस नई 400cc बाइक को कई बार रोड टेस्ट पर भी देखा गया है, जिससे इसके कई फीचर्स का पता चलता है। माना जा रहा है, कि नए हिमालयन वर्जन को स्क्रैम 411 कहा जाएगा। वहीं अब लीक ब्रोशर स्कैन के माध्यम से इसकी पुष्टि की गई है। जी हॉं हिमालसन के लीक ब्रोशर के मुताबिक रॉयल एनफील्ड हिमालयन स्क्रैम 411 की आधिकारिक एक्सेसरीज डीलरशिप पर पहुंच गए हैं।


डिजाइन में मिलेंगे कई अहम बदलाव

सामनें आई तस्वीरो के मुताबिक रॉयल एनफील्ड स्क्रैम 411 में हिमालयन की तरह ही मूल सिल्हूट दिया गया हैं, इसके साथ ही दोनों बाइक में रेट्रो थीम का उपयोग देखने को मिलता है। जिनमें गोल हेडलैम्प और रियर-व्यू मिरर फ्यूल टैंक का डिज़ाइन, वाइड हैंडलबार, चेसिस, स्प्लिट सीट्स और अपस्वेप्ट एग्जॉस्ट हिमालयन के समान ही दिखाई दे रहे हैं।

रॉयल एनफील्ड स्क्रैम 411 में छोटे 19-इंच के फ्रंट व्हील का उपयोग किया जाएगा। जबकि वर्तमान हिमालयन में 21-इंच के व्हील साइज का प्रयोग किया जाता है। स्क्रैम 411 के फ्रंट से विंडस्क्रीन हटा दी गई है, और फ्रंट फेंडर उठा हुआ है। हिमालय की तुलना में टर्न इंडिकेटर्स का आकार भिन्न होने की उम्मीद है। कुल मिलाकर देखा जाए तो बाइक की स्टाइल में कुछ अन्य मामूली बदलाव हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें : 691 रुपये रोज खर्च करके हो सकती है महिंद्रा थार आपकी, मिनटों में समझे क्या है प्रोसेस



हिमालयन के समान होगा इंजन


बतौर इंजन इंजन स्क्रैम 411 में 411cc SOHC मोटर का प्रयोग किया जाएगा। जो वर्तमान में हिमालयन को भी पॉवर देता है। यह इंजन 24.3 bhp की मैक्सिमम पावर और 32 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है, और इसे 5-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। रिपोर्ट के मुताबिक बेहतर ऑन-रोड परफॉर्मेंस के लिए सस्पेंशन को और सख्त बनाया जा सकता है। बताते चलें, कि स्क्रैम 411 में स्टैंडर्ड रूप में दोहरे चैनल एबीएस के साथ दोनों सिरों पर Disc Brake होंगे।

ये भी पढ़ें : Hyundai Venue Facelift : नए अवतार में आ रही है ये किफायती SUV, बड़े बदलाव के साथ दिखी पहली झलक