भारत में बाइक यानि की मोटरसाइकिल को डेली कम्यूट के लिए सबसे ज़्यादा इस्तेमाल किया जाता है। देश की आबादी का एक बड़ा हिस्सा बाइक का इस्तेमाल डेली कम्यूट के लिए करता है। बाइक टू-व्हीलर सेगमेंट में सबसे ज़्यादा चलने वाला व्हीकल है और इसे काफी पसंद किया जाता है। हालांकि बाइक चलाते समय काफी सावधानी रखनी भी ज़रूरी है। बाइक चलाते समय लापरवाही रखने से एक्सीडेंट होने की रिस्क भी होती है। बाइक में सेफ्टी के लिए कई फीचर्स दिए गए होते हैं। इनमें ब्रेक्स भी शामिल हैं। ब्रेक्स का काम बाइक को रोकना होना है। जैसा कि नाम से ही जाहिर होता है, बाइक के चलने की प्रोसेस को ब्रेक करने के लिए ब्रेक्स का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन ब्रेक्स का इस्तेमाल करते समय भी काफी सावधानी रखनी ज़रूरी है।