2 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सुजुकी की ने लॉन्च की 2 धांसू बाइक, रोड के हिसाब से बदल सकेंगे ड्राइविंग मोड

इस बाइक में न्यू बैलेंस फ्री रियर कुशन तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। इसके होने से झटके लगने पर अब्जॉर्प्शन बेहतरीन होगा यानि बैठने वाले को

2 min read
Google source verification
suzuki

सुजुकी की ने लॉन्च की 2 धांसू बाइक, रोड के हिसाब से बदल सकेंगे ड्राइविंग मोड

नई दिल्ली: एडवेंचर ट्रिप्स पसंद करने वालों के लिए सुजुकी इंडिया ने शानदार बाइक्स पेश की है। सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया ने आॅफ रोड कैपेबिलिटी और बेहतरीन हैंडलिंग के लिए पापुलर अपनी RM-Z सीरीज़ की Suzuki RM-Z250 और Suzuki RM-Z450 2 बाइक्स को इंडिया में पेश किया है।

दोनों ही बाइक्स आॅफ रोडिंग के लिए हैं यानी अगर आप इनको ट्रैफिक या पब्लिक रोड पर चलाना चाहते हैं तो ये आपके लिए नहीं है।

सस्ती कार की कीमत पर मिल रही है 31 के माइलेज वाली ये शानदार लग्जरी कार, मारुति दे रही है 65,000 का डिस्काउंट

Suzuki RM-Z250 में 249 cc, 4 स्ट्रोक, फ्यूल इंजेक्टेड इंजन दिया गया है। ऐल्युमिनियम रिम्स के साथ आने वाली इस बाइक को स्पेशली मोटोक्रॉस कंडीशंस और आॅफ रोड राइडिंग के लिए तैयार किया गया है। Suzuki RM-Z250 का कर्व वेट 106 किलोग्राम है और इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 345 mm है।

वहीं Suzuki RM-Z450 बाइक 449cc, 4 स्ट्रोक, फ्यूल इंजेक्टेड इंजन से लैस है। इसमें S-HAC यानी सुजुकी होलशॉट असिस्ट कंट्रोल फीचर दिया गया है। इसमें तीन ड्राइविंग मोड हैं जिनको रोड कंडीशन के हिसाब से अडजस्ट किया जा सकता है। बिना फ्यूल के इस बाइक का वजन 112 किलोग्राम है और इसमें 330एमएम का ग्राउंड क्लीयरेंस है। 21 इंच का फ्रंट व्हील है और पीछे 18 इंच का व्हील दिया गया है।

महंगी मोटरसाइकिलों की होगी छुट्टी, TVS का ये शानदार स्कूटर 1 लीटर में चलेगा 62 किलोमीटर, कीमत मात्र...

इसके अलावा इस बाइक में न्यू बैलेंस फ्री रियर कुशन तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। इसके होने से झटके लगने पर अब्जॉर्प्शन बेहतरीन होगा यानि बैठने वाले को बहुत ही न्यूनतम झटका महसूस होगा।

कार पर हाई सिक्योरिटी स्टीकर लगाना हुआ अनिवार्य, कोर्ट ने दिया 7 दिन का टाइम

कीमत-कीमत की बात करें तो दोनो सुजुकी की फ्लैगशिप बाइक हैं और जहां एक ओर Suzuki RM-Z250 की एक्स शोरूम कीमत 7.1 लाख रुपये है तो वहीं RM-Z450 की कीमत 8.31 लाख रुपये है।