आपको मालूम हो कि 13 अगस्त के फैसला सुनाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने प्रदूषण को लेकर कारों पर रंगीन स्टीकर लगाने के आदेश दिए थे। जिसके तहत पूरे एनसीआर की कारों में इन हाई स्टीकर्स को लगाया जा रहा है। इसके अलावा अक्टूबर में मिलने वाली कारों पर ये स्टीकर शोरूम से लगकर ही बाहर आएंगे। इन स्टीकर को लगाकर परिवहन मंत्रालय गाड़ियों में इस्तेमाल होने वाले ईंधन को ध्यान में रखकर उनकी मैन्युफैक्चरिंग डेट के साथ पहचान सकेंगे।