11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बाइक

इन 5 धांसू Bikes ने EICMA 2018 में मचाई धूम, जानें किसमें कितना है दम

EICMA 2018 मोटरसाइकल शो दुनिया की एक से बढ़कर एक शानदार बाइक निर्माता कंपनियों ने अपनी बेहतरीन बाइक्स को इस शो में पेश किया।

Google source verification

इस बार इटली के मिलान शहर में आयोजित EICMA 2018 मोटरसाइकल शो दुनिया की एक से बढ़कर एक शानदार बाइक निर्माता कंपनियों ने अपनी बेहतरीन बाइक्स को इस शो में पेश किया। इस शो के दौरान कई शानदार और हाइटेक फीचर्स से लैस बाइक्स को शोकेस किया गया और उनके फीचर्स के बारे में बताया गया। आज हम आपको इस शो में पेश की गई सबसे ज्यादा खास पांच बाइक्स के बारे में बता रहे हैं।

हार्ले डेविडसन लाइववायर ( Harley Davidson Livewire )
हार्ले डेविडसन की बिना क्चल और गियर वाली पहली इलेक्ट्रिक बाइक में 7 राइडिंग मोड दिए गए हैं। टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, म्यूजिक और जीपीएस जैसे फीचर्स से लैस ये बाइक 2019 में पेश की जाएगी और जल्द ही सड़कों पर दौड़ती हुई भी नजर आएगी।

बीएमडब्ल्यू एस1000आरआर ( BMW S1000RR )
इंजन और पावर की बात की जाए तो इस बाइक में 4 सिलेंडर वाला इन-लाइन इंजन दिया गया है जो कि 8 एचपी की पावर ज्यादा देता है। नई बाइक का वजन 4 किलो कम है और इसमें नया इंजन और नया सस्पेंशन दिया गया है।

सुजुकी कटाना ( suzuki katana )
इंजन और पावर की बात की जाए तो इस बाइक में इन लाइन 4 सिलेंडर वाला इंजन दिया गया है जो कि 150 पीएस की पावर और 108 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। ये बाइक पहले से ज्यादा मॉडर्न है और इसे सिल्वर कलर में पेश किया गया है।

हस्कवरना स्वार्टपिलेन 701 2019 ( husqvarna svartpilen 701 2019 )
इंजन और पावर की बात की जाए तो इस बाइक में 4 स्ट्रोक वाला सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है जो कि 75 एचपी की पावर और 72 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। EICMA 2018 में 3 नए मॉडल्स पेश किए और उसी बीच सबसे खास स्वार्टपिलेन 701 है।

डुकाटी मॉन्सटर 821 मॉन्स्टर स्टील्थ ( ducati Monster 821 Monster Stealth )
इंजन और पावर की बात की जाए तो इस बाइक में 821 सीसी का वी-ट्वीन इंजन दिया गया है जो 109 बीएचपी की पावर और 86 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। लेटेस्ट फीचर्स से लैस ये बाइक रेड और ग्रे एक्सेन्ट्स के साथ मैट ब्लैक कलर में पेश की गई है।