29 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बस कीजिए ये मामूली से बदलाव फिर देखिए, हायाबूसा बन जाएगी आपकी बाइक

आपको अपनी बाइक को सुपरफास्ट बनाने के लिए उसमें कुछ बदलाव करने पड़ेंगे
2 min read
Google source verification
powerful bike

आमतौर पर देखा गया है कि आपके घरों में जो बाइकें होती हैं वो कुछ सालों के बाद न तो ठीक ढंग से माइलेज देती हैं और ना ही इनमें वो स्पीड रह जाती है जो बाइक खरीदने के दौरान थी। इसके पीछे वजह यह है कि कुछ सालों के बाद आप समय ओर अपनी बाइक की सर्विसिंग नहीं करवाते हैं, नतीजतन आपकी बाइक की परफॉर्मेंस डाउन होती चली जाती है और आखिर में आपको बाइक बेचनी पड़ती है या फिर ये घर में पड़ी हुई धूल फांकती है।

लेकिन अब आपको बाइक को लेकर होने की जरूरत नहीं है क्योंकि हम आपको अब कुछ ऐसा बताने जा रहे हैं जो आपकी बाइक नार्मल बाइक को सुपरफास्ट बाइक बना देगा साथ ही आपकी बाइक अच्छा खासा माइलेज भी देने लग जाएगी। दरअसल आपको अपनी बाइक को सुपरफास्ट बनाने के लिए उसमें कुछ बदलाव करने पड़ेंगे और इसके बाद आपकी बाइक बिल्कुल नई बाइक की तरह परफॉर्मेंस देने लगेगी।

एयर फिल्टर

अगर आप अपनी बाइक की कम स्पीड से परेशान हैं तो सबसे पहले अपनी बाइक के पुराने फिल्टर को आज ही बदल डालिए। दरअसल बाइक का फिल्टर कुछ समय काम करने के बाद खराब हो जाता है और इसमें धुल और मिटटी भर जाती है। इसी फिल्टर की मदद से बाइक के इंजन को साफ हवा मिलती है और वो अच्छी तरह से काम कर पाता है, लेकिन अगर यह फिल्टर खराब हो जाए तो इससे इंजन को साफ हवा नहीं मिल पाती और वो स्पीड देना बंद कर देता है।

एग्जॉस्ट

आमतौर पर बाइक में स्टॉक एग्जॉस्ट होता है जो काफी भारी होता है। अगर आप बाइक का माइलेज और स्पीड बढ़ाना चाहते हैं तो बस अपनी बाइक के नार्मल एग्जॉस्ट को स्टॉक एग्जॉस्ट से बदल दीजिए क्योंकि ऐसा करने से बाइक का माइलेज और स्पीड दोनों बढ़ जाते है।

एक्स्ट्रा वेट

अगर आपने अपनी बाइक में एक्स्ट्रा वेट वाले मोडिफिकेशन करवा रखे हैं तो इन्हें आज ही निकलवा दीजिए क्योंकि इसका असर बाइक के माइलेज पर पड़ता है।

पतले टायर

लोग अक्सर अपनी बाइकों को अच्छा लुक देने के लिए उनमें चौड़े टायर लगवाते हैं लेकिन वो ये नहीं जानते हैं कि ऐसा करने से बाइक की स्पीड और माइलेज पर असर पड़ता है। तो अगर आपकी बाइक में चौड़े टायर लगे हुए हैं तो आप आज ही इन्हें निकलवा दीजिए।