29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ये है बाइक का इंजन ऑयल बदलने का सही समय, ऐसा करने से बढ़ जाता है माइलेज

इंजन ऑयल नहीं बदलने से घटता है बाइक का माइलेज बाइक के इंजन पर भी पड़ता है असर आज जान लीजिए बाइक इंजन ऑयल बदलने का सही समय
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vineet Singh

•

Updated: 11 May 2019, 3:03 PM IST

bike

ये है बाइक का इंजन ऑयल बदलने का सही समय, ऐसा करने से बढ़ जाता है माइलेज

नई दिल्ली: जब आप बाइक खरीदते हैं तो उसके साथ आपको एक बुकलेट दी जाती है जिसमें इस बात का जिक्र होता है कि आपको कब अपनी बाइक का इंजन ऑयल बदलवाना चाहिए। अगर आप इस बुकलेट के हिसाब से बाइक का इंजन ऑयल ( Engine Oil ) बदलवाते हैं तो इससे आपकी बाइक की परफॉर्मेंस बढ़ती है और बाइक अच्छी माइलेज भी देती है।

बस ये तीन चीज़ें बदलते ही स्पोर्ट्स कार बन जाएगी आपकी पुरानी सेडान, वो भी बेहद कम खर्चे में

कई बार ऐसा होता है जब बाइक चलाते-चलाते लोग इसकी सर्विसिंग करवाना भूल जाते हैं। ऐसे में इंजन ऑयल ख़राब हो जाता है और ये ख़राब होने लगता है। साथ ही बाइक का माइलेज भी कम होने लगता है। ऐसे में हम आज आपको बताने जा रहे हैं कि बाइक का इंजन ऑयल बदलवाने का सही समय क्या है।

बाइक का इंजन ऑयल इंजन की लाइफ बढ़ाता है। साथ ही उच्च ताप पर इंजन के कंपोनेंट्स को लुब्रीकेशन के जरिये स्मूथ रखता है। यह इंजन को ठंडा भी रखने में मदद करता है। जिससे इंजन के कंपोनेंट में घर्षण कम होता है। साथ ही ऑयल इंजन में जमा कार्बन और गंदगी को भी साफ करता है।

लगातार इंजन में रहने की वजह से अधिक तापमान में ऑयल अपनी चिकनाहट खो देता है और पतला हो जाता है। वहीं जलने के कारण ऑयल कम भी हो जाता है। लगातार इंजन की गंदगी निकालते-निकालते ऑयल गंदा हो जाता है। ऐसे में तय समय के बाद इंजन ऑयल बदलना जरूरी हो जाता है।

Maruti Ciaz और Honda City को पछाड़ Hyundai Verna बनीं लोगों की पहली पसंद, ये रहा सुबूत

निश्चित समय के बाद बदल दें इंजन ऑयल

बाइक में इंजन ऑयल बदलने के लिए एक महीने का समय ठीक रहता है या फिर 1000 किलोमीटर चलने पर भी बाइक का इंजन ऑयल बदल दिया जाए तो इंजन पर कोई असर नहीं पड़ेगा और बाइक अच्छा माइलेज भी देगी।