बात करें लुक्स की तो बाइक को कंपनी ने ब्लैक ट्रीटमेंट दिया है जिसमें बाइक का इंजन, अगले फोर्क्स से लेकर हैडलैंप, व्हील्स, एग्ज़्हॉस्ट जैसे कई पूर्ज़े इसी रंग में रंगे नजर आते हैं। बाइक के फ्यूल टैंक को रैड, ब्लैक और ग्रे जैसे तीन कलर्स दिए गए हैं। बाइक के साथ ट्विन-पॉड इंस्ट्रुमेंट कंसोल के साथ दो छोटे डिजिटल एलसीडी स्क्रीन दिए गए हैं जोराइडिंग मोड, क्लॉक, ट्पि मीटर और रोड मीटर जैसी कई जानकारी उपलब्ध कराते हैं। इसके अलावा बाइक में एलईडी डीआरएल के साथ एलईडी रियर लैंप और एलईडी इंडिकेटर्स जैसे कई और फीचर्स दिए गए हैं।