27 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Automobile / Bike / दुनिया में सिर्फ 9 लोगों के पास है ये बाइक, स्पीड के मामले में बुलेट ट्रेन को देती है टक्कर

दुनिया में सिर्फ 9 लोगों के पास है ये बाइक, स्पीड के मामले में बुलेट ट्रेन को देती है टक्कर

हम आज आपको ऐसी ही एक बाइक के बारे में बताने जा रहें हैं तो इतना तेज दौड़ती है कि उसे देख किसी के भी पसीने छूट जाए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 13 Nov 2018, 4:40 PM IST

superfast bike

दुनिया में सिर्फ 9 लोगों के पास है ये बाइक, स्पीड के मामले में बुलेट ट्रेन को देती है टक्कर

नई दिल्ली: बाइक के दीवाने दुनिया भर में बेशुमार हैं और सभी की सिर्फ एक चाहत होती है कि सबसे तेज बाइक दौड़ाना । लेकिन अगर हम आपसे कहें कि बाइक सिर्फ जमीन पर दौड़ती ही नहीं है बल्कि उड़ती भी है तो । हैरान हो गए न क्योंकि यह असंभव जो शायद ही पूरा हो। लेकिन हम आज आपको ऐसी ही एक बाइक के बारे में बताने जा रहें हैं तो इतना तेज दौड़ती है कि उसे देख किसी के भी पसीने छूट जाए। और यही वजह है कि वो बाइक पूरी दुनिया में सिर्फ गिने-चुने लोगों के पास है।

बदलने वाला है ड्राइविंग का तरीका, स्मार्टफोन की तरह काम करेगी कार.... खुद ब खुद रिवर्स होगी गाड़ी

दरअसल, हम बात कर रहें हैंं Dodge Tomahawk बाइक की । इस बाइक को दुनिया की सबसे तेज बाइक का खिताब हासिल है। यह सुपरबाइक 672 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से दौड़ सकती है। आपको बता दें कि इस बाइक को 15 साल पहले नॉन-स्ट्रीट लीगल कॉन्सेप्ट के तौर पर मार्केट में पेश किया गया था और इसकी कीमत 35 करोड़ से ज्यादा है।

EICMA 2018 में दिखी दुनिया की सबसे एडवांस्ड मोटरबाइक, पलक झपकते होगी फुर्र...

Dodge Tomahawk सुपरबाइक 2 सेकेंड से भी कम में 0 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। बाइक में 8.3 लीटर वाला वी-10 SRT VIPER इंजन लगा है जो इसे 500 एचपी की पावर देता है। यह सुपरबाइक 712एनएम और 4200 आरपीएम का टॉर्क जनरेट करती है।

पेट्रोल-डीजल या बैटरी नहीं, पानी से चलेगी भारत की पहली हाईड्रोजन फ्यूल सेल बस...पॉल्यूशन की भी नहीं होगी टेंशन

Dodge Tomahawk नाम की इस सुपरबाइक को 2003 में नॉर्थ अमेरिका के इंटरनेशनल ऑटो शो में पेश किया गया। जहां इसके डिजाइन को लेकर यह आकर्षण का केंद्र रही।Dodge Tomahawk में 4 पहिये, दो आगे और दो पीछे दिए गए हैं।इसके लुक्स ऐसे हैं कि कोई भी इसे देखकर इसे लेना चाहेगा।