27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महंगी बाइक्स को टक्कर देने आ रही है सस्ती Bike Yamaha MT-15

यामाहा की इस आने वाली बाइक का नाम यामाहा एमटी-15 ( Yamaha MT-15 ) होगा, जो कि 2019 में लॉन्च की जाएगी। यहां जानें कैसी होगी ये बाइक।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Vineet Singh

•

Updated: 24 Oct 2018, 11:27 AM IST

Yamaha MT-15

महंगी बाइक्स को टक्कर देने आ रही है सस्ती Bike Yamaha MT-15

जापान की जानी-मानी ऑटोमोबाइल कंपनी यामाहा ( Yamaha ) भारतीय बाजार में जल्द ही अपनी 150 सीसी सेगमेंट की नई बाइक लॉन्च करने का प्लान बना रही है। यामाहा की इस आने वाली बाइक का नाम यामाहा एमटी-15 ( Yamaha MT-15 ) होगा, जो कि 2019 में लॉन्च की जाएगी। आइए जानते हैं कैसी होगी ये बाइक और कैसे होंगे इसके फीचर्स।

ये भी पढ़ें- Audi को भी धूल चटा रही है भारत की ये सबसे सस्ती Sedan, 1 लीटर में देती है 28.09 किमी का माइलेज

इंजन और पावर
इंजन और पावर की बात की जाए तो इस बाइक में 155 सीसी का सिंगल सिलेंडर एसओएचसी इंजन दिया जाएगा जो कि 19.3 एचपी की पावर और 15 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। 6 स्पीड गियरबॉक्स से लैस इस बाइक में स्लिपर-असिस्ट क्लच दिया गया है। इस बाइक में आर15 जैसा लिक्विड कूल्ड इंजन दिया जाएगा।

फीचर्स
फीचर्स की बात की जाए तो जो बाइक थाइलैंड में पेश की गई है उसमें पावर ब्रेक, अपसाइड-डाउन फोर्क, ऑल-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एलईडी हेडलैम्प, रियर मोनोशॉक और स्पोर्टी फ्यूल टैंक दिया गया है। माना जा रहा है कि भारत में इस बाइक को कम कीमत में लाने की वजह से यूएसडी फोर्क फीचर नहीं दिया जा सकता है, लेकिन इस बाइक में एबीएस स्टैंडर्ड दिया जाएगा। लुक और स्टाइल की बात की जाए तो इस बाइक का स्टाइल यामाहा एमटी-09 जैसा है, ये काफी मस्क्युलर और अग्रेसिव दिखती है।

यामाहा एमटी-15 ( Yamaha MT-15 ) अब तक की 150 सीसी में सबसे प्रीमियम स्पोर्ट-नेक्ड बाइक होगी। इस बाइक को टेक्नोलॉजी के हिसाब से देखा जाए तो यामाहा आर15 वी3.0 जैसी हो सकती है।

लॉन्चिंग के बाद इन बाइक्स से होगा मुकाबला
बाजार में लॉन्चिंग के बाद इन बाइक्स का मुकाबला टीवीएस अपाचे 200 ( TVS Apache 200 ) और बजाज पल्सर 200 ( Bajaj Pulsar 200 ) से हो सकता है।

कीमत
कीमत की बात की जाए तो यामाहा एमटी-15 की एक्स शोरूम कीमत लगभग 1.20 लाख रुपये हो सकती है।