31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हाईकोर्ट: 15 वें जज के रूप में आज शपथ लेंगे अधिवक्ता रविंद्र अग्रवाल

Bilaspur News: केंद्र सरकार द्वारा छग हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में अधिवक्ता रविंद्र अग्रवाल की नियुक्ति के बाद 20 अक्टूबर को उनका ओवेशन रखा गया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिलासपुर

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 20 Oct 2023, 2:55 PM IST

Advocate Ravindra Aggarwal will take oath as15th judge today Bilaspur

हाईकोर्ट: 15 वें जज के रूप में आज शपथ लेंगे अधिवक्ता रविंद्र अग्रवाल

बिलासपुर। Chhattisgarh News: केंद्र सरकार द्वारा छग हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में अधिवक्ता रविंद्र अग्रवाल की नियुक्ति के बाद 20 अक्टूबर को उनका ओवेशन रखा गया है। हाईकोर्ट के कोर्ट रूम क्रमांक 1 में सुबह 10 बजे आयोजित इस समारोह का लाइव प्रसारण होगा। जज के तौर पर अग्रवाल की नियुक्ति के साथ ही हाईकोर्ट में जजों की संख्या 15 हो जाएगी।

उल्लेखनीय है कि जस्टिस अग्रवाल ने राजनांदगांव लॉ कालेज से वर्ष 1992 में एलएलबी की पढ़ाई पूरी की। कानून की पढ़ाई करने के बाद वे बिलासपुर आ गए। यहां जिला सत्र न्यायालय में उन्होंने वकालत शुरू कर दी। हाईकोर्ट की स्थापना के बाद उन्होंने यहां अपनी वकालत को आगे बढ़ाया। करीब 23 वर्षों से वे हाईकोर्ट में वकालत कर रहे हैं। प्रमुख तौर पर वे सिविल और क्रिमिनल मामलों के जानकार हैं। राष्ट्रपति भवन से वारंट आने के बाद अब चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा सुबह 10 बजे उनको पद की शपथ दिलाएंगे।

यह भी पढ़े: शारदीय नवरात्र : माता रानी का सजा है दरबार, मंदिरों व पंडालों में बह रही श्रद्धा की बयार, जसगीतों से गुंजायमान हो रहा शहर