21 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फिर भिड़े पुलिस और कांग्रेसी आगे ये हुआ

पीएम कार्यक्रम की तरफ जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका

2 min read
Google source verification
again-the-police-and-the-congress-came-forward

फिर भिड़े पुलिस और कांग्रेसी आगे ये हुआ

बिलासपुर. कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ मारपीट और लाठीचार्ज का मामला थमा ही नहीं था कि एक बार फिर कांग्रेसी और पुलिस आमने आसने आ गए। जांजगीर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में काले झंडे दिखाने जा रहे कांग्रेस नेताओं को ढेका की मुख्य सडक़ पर रोक दिया गया। इस मौके पर कई दिग्गज कांगेस नेता भी थे, नेता आगे जाने की जिद पर अड़े हुए थे और पुलिस उन्हें एक कदम भी आगे नहीं जाने देना चाहिती थी, लिहाजा बीच सडक़ पर पुलिस और नेताओं में जमकर विवाद हुआ। झूमा झपटी हुई। हालात की नजाकत को देखते हुए पुलिस ने ढेका के करियर पॉइंट वल्र्ड स्कूल को अघोषित जेल बनाकर कांग्रेसियों को गिरफ्तार कर लिया। इस मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेस की महिला कार्यकर्ता भी शामिल थीं। भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस के जवानों को मशक्कत करनी पड़ी। गिरफ्तार नेताओं में नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव, जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी, शहर अध्यक्ष नरेंद्र बोलर, शैलेष पांडेय, विवेक बाजपेयी आदि शामिल हैं।
जांजगीर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन हो रहा है, उसके पहले बिलासपुर में कांग्रेस के बड़े नेताओं को पुलिस ने नजर बंद कर दिया गहै। स्टेशन पर ५० से अधिक कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी हो गईं है। कांग्रेसियों पर हुए लाठीचार्ज का असर अब पीएम के कार्यक्रम में पड़ रहा है। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को सफलता पूर्वक संपन्न कराने के लिए अब पुलिस के हांथ पांव फूल गए हैं। जगह-जगह कांग्रेसी एकत्रित हो रहे हैं और प्रधानमंत्री तक विरोध के स्वर पहुंचाना चाहते हैं। कांग्रेस मोदी की सभा में काले झंडे दिखाने का ऐलान कर चुकी है। एनएसयूआई के कार्यकर्ता पर्चे फेंक रहे हैं और पीएम मोदी वापस जाओ के नारे बुलंद कर रहे हैं।
इसके पहले कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने बिलासपुर कांग्रेस भवन में बैठक कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को काला झण्डा दिखाने जाजंगीर रवाना होने की तैयारी की। जिसमें नेताप्रतिपक्ष टीएस सिहदेव, करुणा शुक्ला प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव रविन्द्र सिंह जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी नगर अध्यक्ष नरेंद्र बोलर योगेश पिल्ले जी सहित सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल थे।