पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वसुंधरा नगर में मकान मालिक अजय कुमार के घर में तीन संचालक मिल कर अवैध हुक्का बार चला रहे थे। हुक्के का कश लगाने वालों से प्रति घंटे 400 रुपए वसूला जा रहा था। मुखबिर की सूचना पर रविवार देर रात पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर (Crime News) मकान मालिक समेत 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से 18500 रुपए समेत सिगरेट, तंबाकू युक्त नशे की सामग्री मिली।