6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bilaspur Crime News: बड़ी कार्रवाई! जुआ खेलते पार्षद सहित 22 लोगों को पुलिस ने दौड़ा दौड़ाकर पकड़ा, 3.50 लाख कैश जब्त

CG Crime News: ये तो सभी जानते हैं कि सट्टा और जुआ खेलना कानूनी अपराध है। इसके बाद भी लोग इसके झांसे में आ जाते हैं। पुलिस भी सट्टा और जुआ को कम करने के लिए लगातार शिंकजा कस रही है। जिसके बाद भी कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच पुलिस ने बड़ी संख्या में जुआरियों को दबोचा है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिलासपुर

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 23 Jul 2024, 2:59 PM IST

Bilaspur Crime News

Crime News: बिलासपुर कोटा क्षेत्र स्थित कोरी डैम किनारे जुए का फड़ सजाकर हार-जीत का दांव लगा रहे 22 जुआरियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनसे ताशपत्ती, 7 कार 22 मोबाइल जब्ती के साथ 3 लाख 49 हजार 215 रुपए बरामद किया है।

कोटा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कोरी डैम के किनारे कई फड़ लगाकर लोग लाखों रुपयों का जुआ खेल रहे हैं। इस पर पुलिस की टीम तत्काल सक्रिय हुई और मौके पर जाकर घेराबंदी करने लगी। पुलिस ने देखा यहां 4 फड़ लगे हुए थे। इधर पुलिस को देखकर जुआरी भागने लगे। लेकिन पुलिस की तगड़ी घेराबंदी में भाग न सके। इस बीच 22 जुआरियों को पुलिस ने पकड़ कर तलाशी ली। जिसमें ताश के पत्तों के अलावा कुल रकम 3 लाख 49 हजार 215 रुपए बरामद हुआ है। जुआरियों की 7 कारें और 22 मोबाइल भी जब्त किए गए हैं।

यह भी पढ़े: CG Crime News: बैंक में घुसकर मैनेजर, असिस्टेंट मैनेजर की पिटाई, 3 बदमाशों ने की गाली-गलौज फिर…देखें CCTV फुटेज

आरोपियों में ये शामिल

सुनील यादव चाटींडीह रपटा चौक, श्याम मूर्ति चाटीडीह रामायण चौक, अमित सिंह लक्ष्मीनगर रायपुर, राजेश साहू गोंड़पारा कोतवाली बिलासपुर, दिनेश सिंह बंधवापारा सतबहानिया मंदिर, संजीव साहू तखतपुर, महेश कुमार गबेल चांटीडीह, हरिओम साहू खमतराई बिलासपुर, चंद्रप्रकाश मेरावी नागोई तखतपुर, दीपक सोनी अशोक विहार फेज -2 बिलासपुर, अमित पहाड़ी निवासी सकरी बिलासपुर, अमित भारते निवासी सकरी बिलासपुर, दीपक साहू गोदैया रतनपुर, संदीप मिश्रा निवासी नीलपैलेस बिलासपुर, शिवेंद्र प्रताप कौशिक नगोई तखतपुर, राकेश सिंह दयालबन्द बिलासपुर, सूरज वस्त्रागार अमेरी बिलासपुर, संजय ध्रुव जबड़पारा बिलासपुर, श्रीकान्त तिवारी मंगला बिलासपुर, अकबर ख़ान 33 वर्ष दयालबंद बिलासपुर, जितेश मोर मालखरोदा शक्ति अर्पित सहगल नारियल कोठी सिविल लाइन बिलासपुर शामिल हैं।