पीड़ित ने घूसखोर सहायक राजस्व निरीक्षक खिलाफ एन्टी करप्शन ब्यूरो बिलासपुर में शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की शिकायत पर एसीबी ने ट्रैप करते हुए आरोपी अरविंद गुप्ता को व्यापार विहार से 8 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरतार कर लिया। गिरतार आरोपी को न्यायालय में पेश कर एसीबी आगे की कार्रवाई का हवाला दे रही है।