17 नवंबर को मामले की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट द्वारा गठित तीन सदस्यीय कोर्ट कमिश्नरों की रिपोर्ट पर क्या कार्रवाई की जा रही है। दिए गए सुझावों पर कितना अमल किया जा रहा है। इस संबंध में रायपुर के लोक स्वास्थ्य एवं यांत्रिकी विभाग के प्रमुख अभियंता एवं बिलासपुर नगर निगम को सत्यापन रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए थे। पीएचई के प्रमुख अभियंता एवं बिलासपुर नगर निगम द्वारा रिपोर्ट पेश की गई। रिपोर्ट में यह पाए जाने पर कि बिलासपुर नगर पालिका निगम द्वारा कोर्ट कमिश्नरों के अधिकतम सुझावों पर कोई कार्य ही शुरू नहीं किया गया है। यहां तक कि दिए गए सुझावों पर कोई टिप्पणी करने तक की जरुरत महसूस नहीं की गई। कोर्ट ने इसे गंभीरता से लेते हुए नगर निगम को नोटिस जारी किया था, मामले की विस्तृत रिपोर्ट शपथपत्र में देने के निर्देश दिए थे। मामले की आगामी सुनवाई 12 फरवरी को होगी।