13 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bilaspur Thagi News: नौकरी लगाने के नाम पर लाखों की ठगी, पुलिस ने मास्टरमाइंड पति-पत्नी को किया गिरफ्तार

Thagi News: वन विभाग और एफसीआई में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले पति-पत्नी को चकरभाठा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
less than 1 minute read
Google source verification
Bilaspur Thagi News: नौकरी लगाने के नाम पर लाखों की ठगी, पुलिस ने मास्टरमाइंड पति-पत्नी को किया गिरफ्तार

Bilaspur Thagi News: बिलासपुर जिले में फारेस्ट गार्ड की नौकरी दिलाने के लिए ढाई लाख, एफसीआई सुपरवाइजर बनाने के नाम पर साढ़े 6 लाख रुपए की ठगी के मामलों में फरार दो आरोपियों को चकरभाठा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले इन्हीं मामलों में एक आरोपी गिरफ्तार हो चुका है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम अमसेना निवासी रुद्र कुमार कौशिक ने 27 अगस्त 2023 को चकरभाठा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि ललित केशरवानी, रजनी केशरवानी, अभिरूप मंडल एवं डॉ.चंद्रप्रकाश प्रधान ने 26 अगस्त 2018 को वन विभाग में फॉरेस्ट गार्ड की नौकरी लगाने के नाम पर उससे 2 लाख 50000 रुपए लिए थे। इसी तरह उसके दोस्त बोदरी निवासी हरीश कुमार वर्मा से एफसीआई में सुपरवाइजर के पद पर नौकरी लगने के नाम पर 6 लाख 50 हजार रुपए लिए थे।

यह भी पढ़े: LIC एजेंट हुआ ठगी का शिकार, कोरियर से भेजी किताबें, नहीं मिलने पर गूगल से निकाले नंबर फिर… गंवा दिए लाखों रुपए

आरोपी गिरफ्तार

दोनों की मामलों में अपराध दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई थी। इसी दौरान 29 दिसंबर 23 को एक आरोपी डॉ.चंद्रप्रकाश प्रधान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। तीन आरोपी फरार थे। रविवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी ललित केशरवानी 44 वर्ष व रजनी केशरवानी 44 वर्ष को रायपुर स्थित गोकुल विहार में किराए के मकान से गिरफ्तार कर लिया। उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। जबकि एक अन्य आरोपी अभिरूप मंडल की तलाश जारी है।

बड़ी खबरें

View All

बिलासपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग