पीड़िता जब इसकी शिकायत करने के लिए पचपेड़ी थाने गयी तो थाना प्रभारी ने उसे डांट कर भगा दिया। इसकी शिकायत उसने पुलिस अधीक्षक से की तो उन्होंने मामले को पचपेड़ी थाने में फारवर्ड कर दिया। पीड़िता का कहना है की थाना प्रभारी छुट्टी पर होने का बहाना बना कर इस मामले में कार्यवाही करने से बच रहे। अब तक उन्होंने मामला दर्ज नहीं किया है।