8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

live update लोकतंत्र के कुंभ में डुबकी नहीं लगा पाए बसों के चालक

मतदान न कर पाने से ड्राइवरों में निराशा

2 min read
Google source verification
Can not dip into the Aquarius of Democracy

लोकतंत्र के कुंभ में डुबकी नहीं लगा पाए बसों के चालक

बिलासपुर. चुनाव में अधिग्रहित कर लगाई गई सैकड़ों बसों के चालक मतदान के पर्व में वोटिंग न कर पाने से निराश हैं। चालकों ने एक स्वर में कहा कि वे भी विधानसभा चुनाव का इंतजार कर रहे थे। लेकिन प्रशासन द्वारा बसें अधिग्रहण कर उन्हें चुनाव में लगा दिया है। लेकिन उन्हें सरकारी अधिकारियों-कर्मचारियों की तरह डाक मत पत्र की सुविधा नहीं है। वे चाह कर भी मतदान के लिए नहीं पहुंच सकते।
लोकतंत्र के पर्व में मंगलवार को सभी लोग वोट डालने मतदान केंद्र पहुंच रहे हैं। ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी भी डाक मत पत्र के जरिए अपने नेता के पक्ष में वोट डाल रहे हैं। मतदान की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है। बिलासपुर विधानसभा
में सुबह ९ बजे तक 10 प्रतिशत। बेलतरा विधानसभा में 13.78 प्रतिशत, मस्तूरी में ९ बजे ११, बिल्हा में ६, कोटा में १०। वहीं जगह-जगह मशीन खराब होने के कारण भी मतदान प्रभावित हो रहा है।
मतदान शुरू होने के साथ ही कोटा विधानसभा क्षेत्र के बूथ क्रमांक ४१ में ईवीएम मशीन खराब हो गयी है। मतदाताओं ने इस बाबत शिकायत दर्ज करायी है। मतदान काम में लगे अधिकारी इसे ठीक करने की कोशिश में लगे हुए हैं। इससे मतदान प्रभावित हो रहा है। उल्लेखनीय है कि बिलासपुर जिले की सात और मुंंगेली जिले की दो विधानसभा सीटों के लिए मंगलवार को सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हो गया। मतदान धीमी गति से शुरू हुआ है और प्रशासन ने राजनीतिक दृष्टि से संवेदनशील माने जा रहे मतदान केन्द्रों में सुरक्षा व्यवस्था के सख्त इंतजाम किए हैं।
छत्तीसगढ़ में विधानसभा की १८ सीटों के लिए प्रथम चरण में १२ नवंबर को मतदान संपन्न हो गया है और मंगलवार को द्वितीय व अंतिम चरण का मतदान हो रहा है। मतों की गिनती ११ दिसंबर को की जाएगी। बिलासपुर जिले की सात विधानसभा क्षेत्रों में मंगलवार को १४.७९ लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकारी का प्रयोग करेंगे। इसके लिए १७८६ मतदान केंद्र बनाए गए है। एक -एक विधानसभा क्षेत्र अनुसूचित जनजाति व अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। मतदान सुबह ८ बजे से शाम ५ बजे तक होगा। १३ हजार से अधिक अधिकारियों,कर्मचारियों मतदान कराएंगे। जिला प्रशासन ने इन सभी मतदान दलों को सोमवार को रवाना कर दिया था और देर रात तक सभी मतदान केन्द्रों ने अपने-अपने केन्द्रों में व्यवस्था संभाल ली थी ताकि मंगलवार को सुबह आठ बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू की जा सके।
शहर में मतदान के समय कानून व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनजर व्यापक इंतजाम किए गए हैं। अद्र्धसैनिक बलों के साथ स्थानीय पुलिस बल भी तैनात किया गया है। चौक-चौराहों पर चेकिंग अभियान चल रहा है ताकि अराजक तत्वों की धरपकड़ की जा सके। सीएमडी,नेहरू चौक, तारबाहर,गोल बाजार और सिविल लाइन क्षेत्र में पुलिस की निगरानी सख्त की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

बिलासपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग