2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिलासपुर
CG Crime News: तेज रफ्तार हाइवा ने मवेशियों को कुचला, मौके पर ही 18 की मौत, देखें Video
Play video

CG Crime News: तेज रफ्तार हाइवा ने मवेशियों को कुचला, मौके पर ही 18 की मौत, देखें Video

Breaking News: बिलासपुर में तेज रफ्तार हाइवा ने सड़क पर बैठे मवेशियों के समूह को बेरहमी से कुचल दिया। जिसके कारण मौके पर ही 18 मवेशियों ने दम तोड़ दिया।

Google source verification

CG Crime News: बिलासपुर में नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने मवेशियों की झुंड को रौंद दिया, जिससे 18 मवेशियों की मौत हो गई। वहीं, कई मवेशी गंभीर रूप से घायल हो गए। सड़क हादसे की वारदात को अंजाम देकर आरोपी हाइवा चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया है। फिलहाल आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कराया है। यह पूरा मामला सीपत थाना क्षेत्र का है।

बताया जा रहा है कि निर्माणाधीन नेशनल हाईवे के सड़क पर मवेशियों का झुंड बैठा हुआ था। इसी बीच तड़के सुबह तेज रफ्तार हाइवा चालक ने बैठे मवेशियों को बेरहमी से कुचल दिया। जिसके कारण मौके पर ही 18 मवेशियों ने दम तोड दिया और आधा दर्जन के करीब मवेशी गंभीर रूप से (CG Crime News) घायल हो गए है। घटना की सूचना क्षेत्र में तेजी से फैल गई जिसके बाद गौ सेवकों और स्थानीय लोगों की सहायता से मवेशियों को सड़क से हटाने का काम किया गया।

चालक के खिलाफ केस दर्ज

वहीं घटना से अक्रोशित और आहात गौ सेवक सीपत थाना में अज्ञात हाइवा चालक के खिलाफ गंभीर लापरवाही और पशु क्रूरता अधिनियम की रिपोर्ट दर्ज कराने (CG Crime News) पहुंचे हुए है, और पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गई है।

बड़ी खबरें

View All

बिलासपुर

छत्तीसगढ़