
CG Crime News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में सरकंडा थाना क्षेत्र के बांबे अटल आवास, लिंगीयाडीह में एक युवक पर उसके पूर्व सौतेले पिता द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक ने पुलिस को बताया कि वह प्राइवेट सुरक्षा गार्ड है।
रात करीब 1.20 बजे टहल रहा था, तभी उसका पूर्व सौतेला पिता श्यामू गोंड पीछे से आया और घर में घुसने से मना करने को लेकर गाली-गलौच करने लगा। मना करने पर बेसबॉल बैट से हमला कर दिया। अपराध दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
तारबहार थाना क्षेत्र निवासी मनोज खण्डे ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि वह अपने मित्र प्रिंस के साथ सोलापुरी मां का दर्शन कर लौट रहा था। बाइक अनियंत्रित होने से मोहल्ले के निवासी अभिषेक मनहरण और मिंकू चौहान से हल्की टक्कर हो गई। इस पर दोनों ने जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की। अभिषेक ने ब्लेड से मनोज के बाएं हाथ, पीठ और गले पर हमला किया। अपराध दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश जारी है।
Updated on:
04 May 2025 12:47 pm
Published on:
04 May 2025 12:47 pm
