CG Sthapna Diwas 2024: इस बीच सबसे खास नजारा शहर के अरपा रिवर व्यू में देखने को मिला। अरपा रिवर व्यू में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में 10 हजार दीपों की श्रृंखला से जगमगाते दृश्य ने सभी का मन मोह लिया। कलेक्टर अवनीश शरण, एसपी रजनेश सिंह और नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार समेत अन्य अधिकारी व शहरवासी इस आयोजन में शामिल हुए और दीप जलाकर राज्य स्थापना दिवस का उत्सव मनाया।