
CG Weather Update: बिलासपुर में ठंड की वापसी शुरू हो गई है। तीन दिन पहले बादल छाए रहने से तापमान बढ़ गया था और ठंड कम हो गई थी। लेकिन बादलों के हटते ही ठंड का असर शुरू हो गया है। पिछले दो दिन में रात का तापमान 8 डिग्री तक लुढ़क गया है। गुरुवार को शहर का अधिकतम तापमान 28.6 और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने आगामी दो दिनों में तापमान में गिरावट दर्ज होने की संभावना जताई है। गुरुवार को भी सुबह से ही नम हवा चलने से ठंड का ज्यादा असर होने लगा था। मॉर्निंग वॉक पर जाने वाले लोग श्वेटर, मफलर पहनकर टहलते नजर आए। ठंड से बचने के लिए लोग रात में अलाव का सहारा ले रहे हैं।
प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कई जिलों में पांच डिग्री तक तापमान गिर गया है। उत्तर छत्तीसगढ़ (CG Weather Update) में शीतलहर चलने की संभावना मौसम विभाग ने जताई हैं। अभी प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इसी बीच अब औस की बूंद जमने लगी है। औस की बूंदे बर्फ बन रही है। प्रदेश के मैदानी इलाकों में दुर्ग का इलाका सबसे ठंडा रहा।
मौसम वैज्ञानिक अक्षय मोहन भट्ट ने बताया कि विक्षोभ के कमजोर पड़ने के साथ ही उत्तरी हवाएं फिर से शुरू हो गई हैं। जिस कारण से तापमान में गिरावट आने के साथ ठंड बढ़ गई है। उत्तर दिशा से आ रही हिमालयी बर्फीली हवाओं के प्रभाव से छत्तीसगढ़ के शिमला के नाम से मशहूर सरगुजा के प्रमुख पर्यटन केंद्र मैनपाट में बुधवार को पारा 3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। जिस कारण से मैनपाट में ओस की बूंदें जम गईं।
नरम-गरम मौसम व बढ़ती ठंड के साथ शहर में अस्थमा के मरीज बढ़ गए हैं। जो मरीज हैं, उनकी तकलीफ भी बढ़ गई है। डॉक्टरों के अनुसार इसकी मुख्य वजह मौसम में बदलाव है। ठंड में अस्थमा के मरीजों की तकलीफें तो बढ़ती ही हैं, लेकिन बदले मौसम ने उनकी परेशानी और बढ़ा दी है।
Updated on:
13 Dec 2024 01:30 pm
Published on:
13 Dec 2024 01:29 pm
बड़ी खबरें
View Allबिलासपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
