पीड़िता ने बताया कि उसके पास आल इंडिया रिक्रूटर शाइन डॉट काम से रजत रंजन पटवारी का फोन आया। सबसे पहले रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के लिए 15 सौ रुपए लिए गए। रजिस्ट्रेशन के बाद कथित यूको बैंक मुंबई की कर्मचारी निधि का फोन आया। (Bilaspur News) उसने मुंबई ब्रांच मैनेजर उ’जवल सिंह का नाम बता कर उससे बात कराई। रिक्रूटमेंट टीम मुम्बई से भी बात कराई गई। सभी ’वाइनिंग लेटर, एनओसी, डीडी बनाना, (Bilaspur Cyber Crime) खाता खुलवाने व कई सारी प्रक्रियाओं के लिए लगातार रुपए की मांग करते रहे।