1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छत्तीसगढ़ का रण : बेलतरा से सुशांत शुक्ला और विजय केसरवानी के बीच सीधी टक्कर, रोचक होगा मुकाबला

CG Election 2023 : इससे पहले बीजेपी ने कुल तीन सूची जारी की थी। पहली लिस्ट में बीजेपी ने 21 नेताओं का टिकट दिया था...
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिलासपुर

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 25 Oct 2023, 4:34 PM IST

beltara.jpg

बेलतरा। cg election 2023 : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश की प्रमुख पार्टियां पूरे 90 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों को एलान कर दिया है। बीजेपी में आज अंतिम सूची में चार उम्मीदवारों की घोषणा की है। इससे पहले बीजेपी ने कुल तीन सूची जारी की थी। पहली लिस्ट में बीजेपी ने 21 नेताओं का टिकट दिया था। दूसरी लिस्ट में कुल 64 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा था। तीसरी लिस्ट में एक नाम कवर्धा के पंडरिया से तय हुआ था।

यह भी पढ़ें : CG Election 2023 : रविंद्र चौबे, आशीष छाबड़ा, गुरु रुद्रकुमार ने भरा नामांकन, CM बघेल रहे मौजूद, देखें वीडियो


सुशांत शुक्ला और विजय केसरवानी के बीच सीधी टक्कर

बता दें कि चौथी लिस्ट में बेलतरा से बीजेपी ने सुशांत शुक्ला को प्रत्याशी बनाया। सुशांत शुक्ला वर्तमान समय में जनता युवा मोर्चा का सह प्रदेश प्रभारी हैं। वे बिलासपुर में भारतीय जनता पार्टी के जुझारू युवा नेताओं में शुमार माने जाते हैं। वहीं अब चुनावी मैदान में बेलतरा से बीजेपी प्रत्याशी सुशांत शुक्ला और कांग्रेस के प्रत्याशी विजय केसरवानी आमने सामने होंगे। अब देखना होगा कि इस चुनावी जंग में जीत किसकी होगी।

बता दें कि छत्तीसगढ़ में दो चरणों में वोटिंग होगी। पहले चरण का मतदान 7 नंवबर को और 17 नवंबर को दूसरे चरण की वोटिंग होगी। इसके बाद 3 दिसंबर को वोटों की गिनती होगी।