26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Bilaspur / जिला निर्वाचन अधिकारी ने दिए टिप्स, कैसे रखें खुद को निष्पक्ष, इन निर्देशों का करना होगा पालन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने दिए टिप्स, कैसे रखें खुद को निष्पक्ष, इन निर्देशों का करना होगा पालन

CG Election 2023: विधानसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न होने के बाद 3 दिसम्बर को आयोजित मतगणना की तैयारियां जिला प्रशासन द्वारा जोर-शोर से की जा रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिलासपुर

•

image

Yogesh Mishra

•

Updated: 22 Nov 2023, 3:13 PM IST

जिला निर्वाचन अधिकारी ने दिए टिप्स, कैसे रखें खुद को निष्पक्ष, इन निर्देशों का करना होगा पालन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने दिए टिप्स, कैसे रखें खुद को निष्पक्ष, इन निर्देशों का करना होगा पालन

बिलासपुर। CG Election 2023: विधानसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न होने के बाद 3 दिसम्बर को आयोजित मतगणना की तैयारियां जिला प्रशासन द्वारा जोर-शोर से की जा रही है। मतगणना कार्य के लिए रिटर्निंग अफसरों और उनकी सहयोगी टीम को सिंचाई विभाग की प्राथना सभाकक्ष में मंगलवार चुनाव आयोग के मास्टर ट्रेनर्स द्वारा सघन रूप से प्रशिक्षण दिया गया।

यह भी पढ़ें: अर्धवार्षिक परीक्षा दिसंबर में, अधूरे सिलेबस के साथ कैसे होंगी बच्चों की परीक्षाएं, जानिए कारण...

उन्हें सैद्धांतिक नियम-कायदों के अलावा मतगणना कक्ष का मॉडल बनाकर व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। राज्य में निर्वाचन आयोग के राष्ट्रीय स्तर के मास्टर ट्रेनर श्रीकांत वर्मा, उज्ज्वल पोरवाल एवं भूपेन्द्र सिंह द्वारा मतगणना कार्य की संपूर्ण पहलुओं की विस्तार से जानकारी दी गई। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण ने भी प्रशिक्षण सत्र को सम्बोधित किया। उन्हाेंने भी निष्पक्ष एवं पारदर्शिता पूर्ण मतगणना के लिए उपयोगी टिप्स दिए। बिलासपुर सहित मुंगेली एवं जीपीएम जिले की 9 विधानसभा क्षेत्रों के रिटर्निंग अफसर एवं उनके सहयोगी अधिकारी कर्मचारी इस अवसर पर उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: एक विवाह ऐसा भी...लड़की लेकर भागे GST अफसर को पुलिस ने पकड़ा, फिर तहसील में कराई शादी

राज्य निर्वाचन कार्यालय से पहुंचे मास्टर ट्रेनर्स द्वारा मतगणना के पूर्व की तैयारी, मानव संसाधन एवं अन्य जरूरी संसाधनों की व्यवस्था, डाक मतपत्र की गणना, इवीएम से मतगणना की व्यवस्था, मतगणना साफ्टवेयर, इण्डेक्स कार्ड भरने की व्यवस्था सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई। मतगणना दिवस के दिन स्ट्रांग रूम और मतगणना कक्ष में अपेक्षित नियमों के पालन के बारे में बताया गया।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस के इस दिग्गज नेता पर लगे गंभीर आरोप, वोटिंग के दिन ही कार्यकर्ताओं को धमकाया, अब कार्रवाई की मांग

डाक मतपत्र एवं कण्ट्रोल यूनिट के मतों की गणना की संपूर्ण प्रक्रिया को सरलता से समझाया गया। रिटर्निंग अफसरों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया। नगर निगम आयुक्त कुणाल दुदावत, जिला पंचायत सीईओ अजय अग्रवाल, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिवकुमार बनजी, राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर एमटी आलम सहित बिलासपुर, मुंगेली एवं जीपीएम जिले के रिटर्निंग अफसर, सहायक रिटर्निंग अफसर एवं सहयोगी अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।