14 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जिओ मार्ट की फ्रेंचाइजी लेने के नाम पर युवक से 25 हजार की ठगी, फर्जीवाड़े से रहें सावधान

विवेक ने भी प्रभावित होकर जिओ मार्ट की फे्रंचायजी के लिए 9073697805 नंबर पर संपर्क किया। फोन उठाने वाले ने अपना नाम अंकित राय बताया। आधारकार्ड, पेनकार्ड जीएसटी पंजीयन, वोटर आईडी कार्ड व दो पासपोर्ट साइज फोटो की मांग की।
less than 1 minute read
Google source verification
जिओ मार्ट की फेंचायजी लेने के नाम पर युवक से 25 हजार की ठगी, फर्जीवाड़े से राहें सावधान

जिओ मार्ट की फेंचायजी लेने के नाम पर युवक से 25 हजार की ठगी, फर्जीवाड़े से राहें सावधान

बिलासपुर. जबड़ापारा सरकंडा निवासी विवेक ताम्रकार पिता विजय ताम्रकार (29) जिओ मार्ट फे्रंचायजी लेने के नाम पर 25 हजार 8 सौ रुपए ठगी का शिकार हो गया। पीडि़त ने सरकंडा पुलिस को बताया कि 23 अक्टूबर को दोस्त ने बताया कि जीओ मार्ट फ्रेंचायजी के लिए आवेदन निकला है। दोस्त ने वाट्सएप पर आए मैसेज भी दिखाए।

विवेक ने भी प्रभावित होकर जिओ मार्ट की फे्रंचायजी के लिए 9073697805 नंबर पर संपर्क किया। फोन उठाने वाले ने अपना नाम अंकित राय बताया। आधारकार्ड, पेनकार्ड जीएसटी पंजीयन, वोटर आईडी कार्ड व दो पासपोर्ट साइज फोटो की मांग की। विवेक ने वाट्सएप के माध्यम से सारे दस्तावेज उपलब्ध कराए। वाट्सअप विवेक को फे्रंचायजी के लिए पंजीयन करने 25800 रुपए की मांग की गई।

इंस्टाग्राम में महिला को विदेशी से दोस्ती पड़ी भारी, विदेशी मुद्रा भेजने के नाम पर 57 हजार की ठगी

पीडि़त ने ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कर दिया। उसके बाद पंजीयन इनवाइस व एक एग्रीमेंट फार्म वाट्सएप से मिला। फॉर्म भरने के बाद विवेक से 80 हजार की मांग एग्रीमेंट के रूप में जमा करने को कहा गया। शंका होने पर विवेक ने जब रिलायंस ऑफिस से सम्पर्क किया तो साइट के फर्जी होने का पता चला। पीडि़त ने सरकंडा थाने में अपराध दर्ज कराया है। पुलिस साइबर सेल की सहायता से मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें: गौ तस्करी कर महाराष्ट्र बुचडख़ाने ले जा रहा खलासी हुआ गिरफ्तार, चालक ने पुलिस को दिया चकमा

बड़ी खबरें

View All

बिलासपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग