3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

किसानों का दर्द नहीं समझ रही है सरकार, कर्ज माफ करने में सबसे पीछे : राहुल गांधी

सरकार को लगता है कि देश का विकास इन्हीं के वजह से हो रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिलासपुर

•

image

Anil Kumar Srivas

•

Updated: 17 May 2018, 6:20 PM IST

rahul gandhi

बिलासपुर .राहुल गांधी ने आज कोटमी में राज्य व केन्द्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि देश में जो कुछ भी हो रहा है वो सब अमीरों के लिए ही कर रहा है। सरकार को लगता है कि देश का विकास इन्हीं के वजह से हो रहा है। राहुल गांधी ने कहा कि आज देश में मनरेगा का बजट 35 हजार करोड़ रुपये हैं, इतनी रकम तो नीरव मोदी लेकर भाग गया। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी आज छत्तीसगढ़ के दौरे पर आए थे। रायपुर से सीधे वे सीतापुर पहुंचकर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। वहां से सीधे पेण्ड्रा के कोटमी के लिए रवाना हुए। उन्होंने केन्द्र व राज्य सरकार का निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार सिर्फ और सिर्फ अमीरों की सरकार है। उन्होंने केन्द्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जो किसान पूरे देश का पेट पालता है उसका कर्जा माफ करने के लिए सरकार आनाकानी कर रही है। लेकिन जो जनता का पैसा हजम कर जाते हैं ऐसे उद्योगपतियों का अरबों रुपए माफ करने में जरा भी नहीं हिचकती। राहुल गांधी को सुनने हजारों की संख्या में लोगों का हुजुम पहुंचा हुआ था।
READ MORE : जोगी की मांद में राहुल की सभा पहली बार रात बिलासपुर में रुकेंगे

बिलासपुर के लिए हुए रवाना : कोटमी से कार्यक्रम को संबोधित करने के बाद राहुल गांधी हेलीकाप्टर से सीधे बिलासपुर के लिए रवाना हुए। वे एसईसीएल के हेलीपेड से सीधे छत्तीसगढ़ भवन रात्रि विश्राम करेंगे। सुबह 10 बजे बहतराई स्टेडियम में लोगों को संबोधित करेंगे।
जोगी के कार्यक्रम में लोक कलाकारों ने बांधा शमा : छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के मुखिया अजीत जोगी का कार्यक्रम पेण्ड्रा स्थित शारीरिक प्रशिक्षण शिक्षा महाविद्यालय में किया गया गया था। हजारों की संख्या में लोग पहुंचे हुए थे। खुले मैदान को गुलाबी रंग के कपड़े से घेरा लगाया गया था तथा चारों ओर गुलाबी रंग का झंडा लहरा रहा था। वहीं लोक कलाकार सीमा कौशिक लोगों को अपने गीतों के माध्यम से मंत्रमुग्ध कर लिया था। लोग अपने चहेते नेता अजीत जोगी को सुनने मरवाही, कोटा , पेंड्रा, अमरकंटक से पहुंचे थे।

READ MORE : पार्षद हुआ लापता, वार्डवासियों ने पुलिस से लगाई गुहार, जानें क्या है मामला