3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोगी की मांद में राहुल की सभा पहली बार रात बिलासपुर में रुकेंगे

शहर के समाजिक संगठनों ने राहुल गांधी से मिलने के लिए समय मांगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिलासपुर

•

image

Anil Kumar Srivas

•

Updated: 17 May 2018, 11:38 AM IST

Rahul Gandhi

बिलासपुर . कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी गुरुवार को दिल्ली से रवाना होकर सुबह 10 बजे रायपुर माना विमानतल पहुंचेंगे। रायपुर के बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में पंचायती राज पर छत्तीसगढ़, उड़ीसा, मध्यप्रदेश व झारखंड के लोगों से चर्चा करेंगे। 1.45 बजे लाल बहादुर शास्त्री स्कूल सीतापुर जिला सरगुजा में किसान आदिवासी रैली में शामिल होंगे। इसके बाद शाम 4 बजे मरवाही विधान सभा क्षेत्र के ग्राम कोटमी कला (पेंड्रा) में जंगल सत्याग्रह आदिवासी रैली कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे यहां से रवाना होकर शाम 6 बजे बिलासपुर शहर के एसईसीएल हेलीपेड में उतरेंगे। इसके बाद नेहरू चौक के छत्तीसगढ़ भवन में रात्रि विश्राम करेंगे। उनके लिए कमरा नंबर एक आरक्षित रखा गया है।


समाजिक संगठन व प्रबुद्धजनों ने मांगा समय: 17 मई को छत्तीसगढ़ भवन में विश्राम के दौरान शहर के समाजिक संगठन व प्रबुद्धजन राहुल गांधी से मिलकर चर्चा करेंगे। उन्होंने राहुल से मिलने के लिए समय मांगा है। मिलने वालों की सूची प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेज दी गई है।


बाइक रैली निकाली: बुधवार को कांग्रेस भवन में बैठक के बाद राष्ट्रीय सचिव चंदन यादव के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने बाइक रैली निकाली। रैली ने शहर भ्रमण किया और राहुल के आगमन को लेकर उत्साह दिखाया।


ब्रेक फास्ट, लंच का मेनू तय नहीं: 17 मई को राहुल गांधी यहां छत्तीसगढ़ भवन में रात्रि विश्राम करेंगे। उनके रात्रि भोजन व दूसरे दिन सुबह नाश्ते का फिलहाल कोई मेनू तय नहीं है। छत्तीसगढ़ भवन के किचन में काम करने वाले कर्मचारियों का कहना है अभी हमारे पास यह जानकारी नहीं आई है। संबंधित नेताओं से इसकी जानकारी मांग रहे हैं। वहीं राहुल गांधी के एक करीबी नेता का कहना है कि राहुल का मेनू पहले से तय नहीं रहता। सब कुछ उनके मूड पर डिपेंड करता है।


कल बहतराई स्टेडियम में कार्यक्रम, राष्ट्रीय सचिव ने लिया जायजा: 18 मई शुक्रवार को बहतराई स्टेडियम में राहुल गांधी का कार्यक्रम है। यहां राहुल गांधी बूथ लेवल कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे। इसकी तैयारी के लिए बुधवार शाम 7 बजे कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव चंदन यादव, प्रदेश महामंत्री अटल श्रीवास्तव, जिलायक्ष विजय केशरवानी समेत आदि कांग्रेस नेताओं ने बहतराई स्टेडियम में तैयारियों का जायजा लिया।