लिहाजा, उन्होंने देवी प्रसाद पर 50 हजार रुपए अर्थदंड लगाया। फिर पैसे नहीं देने पर उसे समाज से बहिष्कृत करने का ऐलान कर दिया। वहीं राजेंद्र धीवर ने सभी आरोपों को गलत बताया है। देवी प्रसाद ने इस घटना की जानकारी लड़की के परिवार को दी, जिसके बाद दोनों पक्षों की आपसी बैठक हुई और यह तय हुआ कि लड़की पक्ष शादी में दिए गए सामान को लौटा देगा। इस आपसी समझौते के बाद मामला खत्म हो गया।