पिछले दो दिन बारिश न होने से उमस भरी गर्मी से लोग परेशान थे। शनिवार को तो अधिकतम तापमान बढ़ कर 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। लेकिन रविवार को इससे कुछ हद तक राहत मिली। सुबह से बादल छाए रहे, जिसे देख ऐसा लग रहा था मानों बारिश होगी, पर दिन भर बादलों के छाए रहने के बाद भी रह-रह कर बूंदाबांदी तक ही सीमित रही।